लॉस एंजेलिस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जोश ब्रोलिन और मॉडल कैथरीन बॉयड ने रविवार को इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की घोषणा की।
जोड़े ने बेटी का नाम वेस्टलिन रेन ब्रोलिन रखा है।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, जोश ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “भाइयों और बहनों मैं आपको हमारी छोटी सी बच्ची वेस्टिलन रेन ब्रोलिन (बीन) से मिलवाता हूं।”
‘एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार’ के अभिनेता ने मई में इंस्टाग्राम पर कैथरीन की गर्भावस्था की घोषणा की थी।
dharmpath.com dharmpath