अब फरवरी तक चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ, 31 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। रेलवे प्रशासन जनवरी तक चलने वाली चार स्पेशल ट्रेनों को अब फरवरी में भी चलाएगा। कोहरे के कारण अभी काफी ट्रेनें लेट चल रही हैं। इससे स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए रेल प्रशासन ने चार स्पेशल ट्रेनों को जनवरी तक चलने की घोषणा की थी। लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चारों स्पेशल ट्रेनों को फरवरी में भी चलाने के आदेश जारी किया गया है। अब यह स्पेशन ट्रेनें 28 फरवरी तक चलेंगी।

इसके तहत चंडीगढ़-गोरखपुर के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी तक और छपरा आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी तक चलेगी। वहीं नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी तक चलेगी। इसके साथ ही आनंद विहार लखनऊ के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी तक चलेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493