अब भी एटीके का हिस्सा हैं गांगुली : गोयनका

कोलकाता, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एटलेटिको दे कोलकाता (एटीके) के सह-मालिक संजीव गोयनका ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी सौरव गांगुली अब भी एटीके का हिस्सा हैं।

उल्लेखनीय है कि जगमोहन डालमिया के निधन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली को सीएबी प्रमुख नियुक्त किया है। गांगुली ने हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी पदग्रहण नहीं किया है।

गांगुली एटीके के सह-मालिक हैं और आईएसएल के बीते संस्करण में गांगुली ने दैनिक आधार पर एटीके का कार्य देखा था।

गोयनका ने गांगुली को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “किसने कहा कि गाुंगली आईएसएल में इस साल सक्रिय भूमिका नहीं अदा करेंगे? वह हमारा हिसस हैं और ठीक उसी तरह काम कर रहे हैं, जिस तरह उन्होंने बीते साल किया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493