चीन में घोंसलों की तस्करी में 14 हिरासत में

बीजिंग, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के गुआंगडोंग प्रांत में चिड़िया के खाने योग्य घोंसलों की तस्करी के लिए 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इस घोंसले का इस्तेमाल एक खास प्रकार के सूप बनाने में किया जाता है।

समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स की एक रपट के मुताबिक, गोंगबेई में सीमा शुल्क पुलिस ने 10 करोड़ युआन (1.5 करोड़ डॉलर) की कीमत के 700 किलोग्राम से अधिक खाने योग्य घोंसलों को जब्त किया।

घोंसलों को हांगकांग में खरीदा गया था, जिसे मकाऊ ले जाया गया, जहां से उसे अवैध तौर पर चीन लाया गया।

संदिग्धों ने अनुमानित तौर पर 4 करोड़ युआन की कर चोरी की।

चीन खाने योग्य घोंसले का सबसे बड़ा खपत वाला देश है। ये घोंसले स्वीफ्टलेट पक्षी की लार गं्रथी के स्रवण से बनते हैं।

चीन के लोगों का विश्वास है कि इस घोंसले को खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, खासकर त्वचा। चीन में बीते 400 वर्षो से खाने में इन घोंसलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493