नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 13 मरे

हमले में जिंदा बचे एक व्यक्ति पाउल अंसेल्म ने कहा कि बंदूकधारियों ने तेल समृद्ध प्रांत के ओगबा-एगबेमा-एंदोनी जिले में ओबरीकॉम तथा ओमोकू समुदाय के लोगों पर गुरुवार सुबह अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

राज्य पुलिस प्रवक्ता अहमद मोहम्मद ने घटना की पुष्टि तो की, लेकिन हताहत होने वाले लोगों की संख्या बताने से इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के कारण मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या पर विवाद है।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि बंदूकधारियों ने पहले ओबरिकॉम समुदाय के आठ लोगों को मार डाला, जिसके बाद उन्होंने ओमोकू समुदाय के लोगों पर गोलियां बरसाईं। उन्होंने कहा कि ओमोकू समुदाय के पांच लोग मारे गए।

हमले का कारण व इसे अंजाम देने वाले लोगों का पता लगाने के जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493