अब मुकाबला नए कलाकारों से : सलमान

गुड़गांव, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उन्हें अब जूनियरों की तुलना में बेहतर होने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

गुड़गांव, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उन्हें अब जूनियरों की तुलना में बेहतर होने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

सलमान अभी अपनी हिट फिल्मों से बॉलीवुड के शीर्ष स्थान पर हैं, लेकिन उनका मानना है कि एक अभिनेता का जीवन विभिन्न चुनौतियों से भरा रहता है।

सलमान ने आईएएनएस को बताया, “हमारे पेशे में चुनौतियां समय के साथ बदलती हैं। पहले हमारा सफर वरिष्ठ कलाकारों से बेहतर था। आज हमारा सफर हमारे जूनियरों से बेहतर होना चाहिए, लेकिन अब हमारी उम्र में एकदम फिट रहना हमारे जूनियरों की तरह दस गुना कठिन है।”

सलमान अब नए कलाकारों को बॉलीवुड में पहचान दिलाने में मदद कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म ‘हीरो’ के जरिए आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अतिया शेट्टी की बॉलीवुड से पहचान कराई। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

सलमान इस बार टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ की मेजबानी करेंगे। उनके सूरज और अतिया के साथ करीबी संबंध हैं।

उन्होंने कहा, “वह मुझे सलमान सर कहते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं एक गुरु हूं। मैं तो बड़ा भाई हूं।”

सलमान को फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बड़ी पहचान मिली है। अभिनेताओं के बीच प्रतियोगिता के बारे में उन्होंने कहा कि यह फिल्म उद्योग का हिस्सा रहा है।

उन्होंने कहा, “हमेशा ही शीर्ष पर बने रहने का खेल चला आ रहा है। पहले यह सप्ताहों में होता था और अब यह दिनों और अंकों में हो गया है। चुनौती यह रहती है कि क्या आपकी आगामी फिल्म आपकी पिछली फिल्म से बेहतर होगी या फिर किसकी फिल्म बेहतर होगी। इस तरह की चुनौतियां मिलने पर ही आप कड़ा परिश्रम करते हैं।”

सूरज और अतिया की फिल्म ‘हीरो’ के टाइटल ट्रैक को सलमान ने गाया है। इसके अलावा सलमान को ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘सुल्तान’ में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493