दर्शक नई प्रतिभा को सितारा बनाते हैं : सलमान

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। नई प्रतिभाओं के समर्थक बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लगता है कि एक फिल्म और अभिनेता की सफलता का फैसला दर्शक करते हैं।

सलमान खुद के बैनर तले बनी फिल्म ‘हीरो’ से सूरज पांचोली और आथिया शेट्टी को बॉलीवुड में कदम रखने का मौका दे रहे हैं। सूरज, अभिनेता आदित्य पांचोली के पुत्र और अथिया, सुनील शेट्टी की पुत्री हैं।

अपने फिल्म के प्रचार के लिए रविवार को यहां ‘हीरो म्यूजिक कंसर्ट’ में शामिल हुए सलमान से जब पूछा गया कि क्या एक नई प्रतिभा को पेश करने के लिए जानी-मानी हस्ती की जरूरत होती है, तो उन्होंने कहा कि सूरज बड़जात्या उस वक्त कोई जाना-माना चेहरा नहीं थे और उन्होंने सलमान खान को प्रस्तुत किया था। यदि दर्शकों को पसंद आया तो वह नई प्रतिभा को सितारा बना देते हैं।

सलमान खान ने कहा, “अगर मैं नए कलाकारों को बढ़ावा दूंगा तो लोग सोच सकते हैं कि यह सलमान खान की फिल्म है और उनकी उम्मीदें इस फिल्म से ‘बजरंगी भाईजान’ जितनी ही होंगी। तो फिल्म को खुद से ही इतना अच्छा होना चाहिए कि लोग प्रोमो देखने के बाद फिल्म को देखने के बारे में सोचें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493