ब्लेक लाइवली ने बेटी के नाम पर रखा बैग का नाम

लॉस एंजेलिस, 7 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ब्लेक लाइवली ने अपनी वेबसाइट प्रिजर्व के लिए एक बैग डिजाइन किया है और इस बैग का नाम अपनी आठ महीने की बेटी जेम्स के नाम पर रखा है।

वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, बैग का इस तरह से विवरण दिया गया है, “ब्लेक का विशेष रूप से तैयार बेबी बैग, जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर रखा है। क्या कुछ और कहने की जरूरत है?”

ब्लेक लाइवली ने 2012 में अभिनेता रियान रीनोल्ड्स (38) से शादी की थी और दिसंबर 2014 में एक बेटी जेम्स को जन्म दिया था।

ब्लेक को उम्मीद है कि वह अपनी बेटी के लिए उसी तरह प्रेरणा बनेगी, जैसे उनकी मां उनके लिए प्रेरणा थी।

ब्लेक ने कहा, “मेरी मां ने मुझे प्रेरणा दी। उन्होंने हमारी परवरिश अच्छी तरह की। वह हर मौके पर हमारे लिए समय निकाल लेती थी। वह एक बेहतर रसोइया भी थी। वह कपड़े की कटाई देखकर जान जाती थी कि इसे किस तरह सीना है। मैं उनके जैसी कुशल नहीं हूं लेकिन एक आदर्श के रूप में मां का होना काफी प्रेरणादायक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493