अब राजनाथ देंगे केंद्र के एक साल का हिसाब

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल स्वयं देश को अपनी सरकार के कामकाज से अवगत करा रहे हैं। अब यह जिम्मेदारी गृहमंत्री राजनाथ सिंह निभाएंगे।

राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह एक प्रेसवार्ता आयोजित करेंगे, जिसमें वह मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा एक साल में किए गए कामकाज के बारे में बताएंगे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि ‘साल एक शुरुआत अनेक’ नाम के इस कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री वरिष्ठ पत्रकारों से बात करेंगे और देश को मोदी सरकार के एक साल के कामकाज से अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद से राजनाथ सिंह पहली बार पत्रकारों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493