समाजवादी श्रवण यात्रा योजना के तहत महाकालेश्वर, उज्जैन एवं ओमकालेश्वर की तीर्थ यात्रा कर गुरुवार को तीर्थ यात्री वापस लौटे, जिनका चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय कुमार मिश्र ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने यात्रियों के वापस आने पर उनकी कुशल-क्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निवासियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह यात्रा शुरू की गई है। सरकार आगामी समाजवादी श्रवण यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की भी हर संभव मदद करेगी।
मिश्र ने कहा कि विशेष ट्रेन से उतरते ही तीर्थ यात्रियों का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
dharmpath.com dharmpath