अभय देओल के पिता का निधन

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के पिता और हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल का शुक्रवार शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार यहां शनिवार सुबह किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान धर्मेद्र की आंखों में आंसू थे। उनके साथ बेटा सनी और बॉबी देओल तथा भतीजे अभय भी थे। अजीत के अंतिम संस्कार में फिल्म जगत की कई हस्तियां पहुंचीं, जिनमें वीरू देवगन, अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और अन्नू कपूर भी शामिल हैं। अजीत कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थे।

अजीत के निधन के वक्त अभय, धर्मेंद्र और सनी उनके साथ थे। बताया जाता है कि उनके गॉल ब्लैडर का इलाज चल रहा था।

अजीत अभिनेता थे और उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्में भी की थी, जिनमें बॉबी के साथ 1995 में आई ‘बरसात’ भी शामिल है। उन्होंने 1982 में आई ‘मेहरबानी’ का निर्देशन भी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493