मिजोरम में हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त

आइजोल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिजोरम में असम रायफल्स के जवानों ने आठ रायफल और 12 भरी मैगजीन जब्त की।

पुलिस ने शनिवार को हथियारों के इस जखीरे के जब्त किए जाने की जानकारी दी। साथ ही अंदेशा जताया कि इनकी तस्करी पड़ोसी म्यांमार से की गई होगी।

जिला पुलिस प्रमुख लारिंगडिका ने संवाददाताओं को बताया, “एक सूचना के आधार पर असम रायफल्स के जवानों ने शुक्रवार को सेरछिप जिले के केईतुम और खावलाइलंग गांवों में छापा मारा और मिजोरम के दो लोगों से हथियार और गोलाबारूद जब्त किए। दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

जवानों ने हथियारों का जो जखीरा बरामद किया है, उनमें पांच एके-47, तीन एके-56 और एके श्रेणी के रायफल के कारतूसों से भरे 12 मैगजीन हैं।

वरिष्ठ पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी तस्करों- हमिगचुंगा (55) और वानपुइलाला (30) से पूछताछ कर रहे हैं।

असम रायफल्स ने छह महीनों में हथियारों का यह दूसरा बड़ा जखीरा जब्त किया। इससे पहले उन्होंने म्यांमार सीमा के पास स्थित चम्फाई जिले से अमेरिका निर्मित आठ एम4 रायफलें जब्त की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493