अभिनय की कोई योजना नहीं : अंकित तिवारी

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बीते कुछ वर्षो में ‘तू है के नहीं’, ‘तेरी गलियां’ और ‘सुन रहा है ना तू’ जैसे सफल गीत गाने वाले गायक-संगीतकार अंकित तिवारी की अदाकारी में हाथ आजमाने की कोई योजना नहीं है।

अंकित ने ‘दो लफ्जों की कहानी’ फिल्म के एक गाने में संगीत दिया है। फिल्म के लिए एक रखे गए संवाददाता सम्मेलन में अंकित ने कहा, “अभिनेता बनने की कोई योजना नहीं है। मेरा अभिनय से जरा भी लेना-देना नहीं है। अगर अभिनय का मतलब कैमरे का सामना करना है, तो मैं पहले ही अपने गाने के लिए ऐसा करता आ रहा हूं, जिसमें मैं अपने गानों पर प्रस्तुति देता नजर आऊंगा।”

उन्होंने कहा, “लेकिन अपने खुद के गाने में अदाकारी करना और रुपहले पर्दे पर संवादों के साथ अभिनय करने में जमीन आसमान का फर्क है।”

अंकित के छोटी सी चोटी रखने पर कुछ पत्रकारों ने उनकी तुलना सुपरस्टार शाहरुख खान से की। अंकित ने माना कि उनका लुक (चोटी लुक) शाहरुख खान से प्रेरित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493