चीन में 400 हेलीकॉप्टर सालाना उत्पादन करने वाली इकाई

बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। चीन एक विशाल हेलीकॉप्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने जा रहा है, जहां सालाना 400 हेलीकॉप्टरों निर्माण होगा।

समाचार पत्र पीपुल्स डेली के मुताबिक, शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ने चाइना हेलीकॉप्टर इंडस्ट्री डेवलपमेंट एसोसिएशन (सीएचआईडीए) और द युनाइटेड स्टेट्स एंड चाइना फाउंडेशन (यूएससीएफ) के साथ समझौता किया है, जिसके तहत शिंजियांग में एक विशाल हेलीकॉप्टर विनिर्माण इकाई स्थापित की जाएगी।

इस इकाई में महंगी श्रेणी के कारोबारी हेलीकॉप्टरों के साथ पुलिस और चिकित्साकर्मियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले हेलीकॉप्टर भी बनाए जाएंगे।

परियोजना में 10 अरब युआन निवेश होने की संभावना है और इसमें सालाना 300-400 हेलीकॉप्टरों का विनिर्माण हो सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493