मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘मे आई कम इन मैडम?’ में साजन अग्रवाल की भूमिका निभा रहे अभिनेता संदीप आनंद अपना वेलेंटाइन-डे धारावाहिक की शूटिंग के साथ मना रहे हैं। हालांकि, इससे उन्हें कोई ऐतराज नहीं है, क्योंकि कैमरे के सामने आना उनका पहला प्यार है।
संदीप ने कहा, “मैं सेट पर शूटिंग के साथ अपना वेलेंटाइन-डे मना कर खुश हूं, क्योंकि अभिनय मेरा पहला प्यार है। इससे बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता।”
अभिनेता ने कहा कि वह टेलीविजन चैनल लाइफ ओके और शो की टीम के साथ जश्न मनाएंगे।
उन्होंने कहा, “यही मेरा सच्चा परिवार है इसलिए सेट पर पूरा दिन उनके साथ बिता रहा हूं।”
इस शो की मुख्य अभिनेत्री नेहा पेंडसे अपना वक्त सेट पर बिता रही हैं। इसमें वह संजना की भूमिका में हैं।
उन्होंने कहा, “सेट पर आना मुझे पसंद है और मैं इसका आनंद लेता हूं। इसलिए मैं वेलेंटाइन-डे सेट के अलावा कहीं और मनाना पसंद नहीं करता।”
dharmpath.com dharmpath