नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। प्रादेशिक सेना के एक जवान ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। माना जा रहा है कि घरेलू परेशानी से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक जिले के रहने वाले 34 वर्षीय सुनील पटोले ने अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली।
सुनील को तुरंत सशस्त्र बल क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनील ने मराठी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस नोट में उसने अपनी आत्महत्या का कारण घरेलू परेशानियों को बताया है।
dharmpath.com dharmpath