जम्मू एवं कश्मीर में कई पुलिस अधिकारियों, नौकरशाहों के तबादले

जम्मू, 14 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने मंगलवार को 60 शीर्ष पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों का स्थानांतरण किया।

एस.डी. सिंह जामवाल को जम्मू क्षेत्र का महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि मुनीर अहमद खान को राज्य के भ्रष्टाचार-रोधी संगठन में सतर्कता निदेशक बनाया गया है।

जगजीत कुमार को यातायात महानिरीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि जे.पी सिंह को पुलिस मुख्यालय में कार्मिक महानिरीक्षकबनाया गया है।

मुबारक गनी को सशस्त्र पुलिस कश्मीर का महानिरीक्षक, जबकि मुहम्मद सुलेमान सलारिया को शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी (उधमपुर) के निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है।

आलोक पुरी को अपराध शाखा का महानिरीक्षक, जबकि सुनील कुमार को पुलिस दूरसंचार के महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इम्तियाज इस्माइल पैरे को श्रीनगर का नया पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), शब्बीर अहमद को डोडा जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और फैयाज अहमद लोन को गांदेरबल जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं, नागरिक प्रशासन के अंतर्गत प्रधान सचिव बिपुल पाठक को पूछताछ आयुक्त बनाया गया है।

विनीता गुप्ता को श्रीनगर के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का महानिदेशक बनाया गया है।

संजीव वर्मा को जनजातीय मामलों का आयुक्त व सौरभ भगत को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण का नया सचिव बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493