मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘भूतु’ में सुचि की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सना अमीन शेख का कहना है कि उनमें अभिनय स्वभाविक रूप से आया और वह पटकथा के अनुसार काम करती हैं।
सना ने कहा, “अभिनय सहजता से आया, यह मेरे खून में था। जहां तक तैयारी का संबंध है, मैं लिखित पटकथा के अनुसार ही काम करती हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं रचनात्मक टीम की अपेक्षाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद करती हूं और दर्शकों द्वारा भी इसे पसंद किए जाने की संभावना है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देकर ईमानदारी से भूमिका निभाऊंगी।”
‘भूतु’ टेलीविजन चैनल जीटीवी पर प्रसारित होता है। इसमें अर्शिया मुखर्जी और विराज कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।
dharmpath.com dharmpath