बिहार में आंशिक बदली

पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में मामूली बारिश के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का बुधवार का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

पटना में मंगलवार का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, भागलपुर का 35 डिग्री, गया का 35.2 डिग्री और पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 0़ 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493