अभिनय से रिटायर नहीं हो रहीं कैमरॉन डियाज

लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री कैमरॉन डियाज अभिनय की दुनिया से रिटायर नहीं हो रही हैं।

लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री कैमरॉन डियाज अभिनय की दुनिया से रिटायर नहीं हो रही हैं।

इस समाचार की पुष्टि एक अखबार ने की है जिसने उनके प्रवक्ता का साक्षात्कार लिया था।

मेट्रो डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, साक्षात्कार में कैमरॉन की प्रवक्ता सेलमा ब्लेयर ने मजाक में कहा था कि डियाज अपना अभिनय का सफर पूरा कर चुकी हैं। यह बात कई लोगों द्वारा गंभीरता से ली गई क्योंकि पिछले पांच सालों में कैमरॉन ने कोई भी फिल्म नहीं की।

ब्लेयर ने ट्वीट के माध्यम से अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है।

ट्वीट के अनुसार, “ब्रेकिंग न्यूज। दोस्तों मैंने उस साक्षात्कार के दौरान मजाक किया था। कैमरॉन डियाज किसी चीज से रिटायर नहीं हो रही हैं। और अगर कोई अधिक ब्रेकिग न्यूज चाहिए तो मैं बता दूं कि मैं कैमरॉन के प्रवक्ता के पद से रिटायर हो रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493