लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। हॉरर फिल्म ‘द कॉन्जुरिंग’ के पटकथा लेखक चाड और केरी हायेस को ‘डाई हार्ड 6’ की पटकथा को फिर से लिखने के लिए अनुबंधित किया गया है।
लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। हॉरर फिल्म ‘द कॉन्जुरिंग’ के पटकथा लेखक चाड और केरी हायेस को ‘डाई हार्ड 6’ की पटकथा को फिर से लिखने के लिए अनुबंधित किया गया है।
फिल्म में अभिनेता ब्रूस विलिस भी हैं जो इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म के समय से ही इसका हिस्सा बने हुए हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, लेन वाइडमैन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। वह इसके निर्माता भी है। फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म का नाम ‘डाई हार्ड : ईयर वन’ है।
पिछले महीने विलिस ने इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म की पटकथा लिखी जा चुकी है, लेकिन अब यह बात सामने आई है कि हायेस भाई पटकथा को दोबारा लिखने पर काम कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath