अभिनेताओं को अलग-अलग भूमिकाएं करनी चाहिए : प्राची देसाई

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलिवुड की आठ साल की यात्रा में अभिनेत्री प्राची देसाई ने ज्यादातर एक ही तरह की भूमिकाएं निभाईं हैं। अब वह अपनी इस छवि को तोड़ने के लिए उत्सुक हैं। उनका कहना है कि कालाकारों को अलग-अलग शैलियों की भूमिकाएं करनी चाहिए।

एक हीं जैसी भूमिकाओं वाली छवी तोड़े जाने के बारे में पूछने पर, उन्होंने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “अगर अलग तरह की भूमिकाएं ऑफर होतीं हैं तो वह इसे जरूर निभाएंगी। मुझे लगता है कि इस तरह की छवि तोड़ने का यहीं मौका है, जिसकी यहां जरूरत भी है।”

हाल ही में प्राची की बड़े पर्दे पर खेल पर आधारित ‘अजहर’ आई थी। जिसका प्रसारण 14 अगस्त को सोनी मैक्स पर होने वाला है।

27 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि वह फिल्मों के विभिन्न शैलियों में भूमिकाएं करना चाहती हैं।

जब उनसे पूछा गया कि वह किस तरह की फिल्में करना चाहती हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह लव स्टोरी वाली फिल्में करने की इच्छा जताई।

प्राची फिलहाल अपने आने वाली फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ की तैयारी में लगी हैं, जिसमें फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर और पूरब कोहली हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493