सीएएस के फैसले का पालन करने को बाध्य आईओसी

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) डोपिंग में फंसे रूस के खिलाड़ियों को प्रतिबंधित करने के फैसले को पलटने के आदेश का पालन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) बाध्य है।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, आईओसी ने शुक्रवार को कहा, “खेल पंचाट न्यायालय द्वारा डोपिंग में फंसे खिलाड़ियों पर हमारे फैसले को पलटने से हम काफी निराश हैं। हमें उनका फैसला मानना पड़ेगा।”

खेल पंचाट न्यायालय ने शुक्रवार को रूस के दो नौकायान खिलाड़ियों को ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। यह दोनों खिलाड़ी पहले डोपिंग के आरोपों के चलते सजा काट चुके हैंे।

अदालत का यह फैसला 24 जुलाई को आईओसी के उस फैसले के खिलाफ आया है जिसमें उसने कहा था कि रियो ओलम्पिक में रूस का ऐसा कोई खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेगा जो पहले डोपिंग में पकड़ा गया हो चाहे उसने अपने गुनाह की सजा क्यों न काटी हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493