स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह शख्स ‘अल्ला-हो अकबर’ चिल्ला रहा था।
चार्लेरोई के पुलिस प्रशासन ने ट्वीट कर बताया कि हमलावर को एक अन्य तीसरे पुलिसकर्मी ने मार गिराया। घायल दो पुलिसकर्मियों में से एक महिला पुलिसकर्मी है जो गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं।
बेल्जियम के समाचार पत्र ‘ली सोएर’ के मुताबिक, हमलवार शनिवार को स्थानीय समयानुसार 3.58 बजे पुलिस थाने के बाहर आया। उसने तुरंत ही अपने जिम बैग से हथियार निकाला और डयूटी पर तैनात पुलिकर्मी के सिर पर दे मारी। इसके बाद वह दूसरे पुलिसकर्मी की ओर मुड़ा और उसे भी घायल कर दिया।
हालांकि, पुलिसचौकी के पास खड़े तीसरे पुलिकर्मी ने हमलावार को मार गिराया।
पुलिस ने अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई है।
dharmpath.com dharmpath