अभिनेता इंदर कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ और ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इंदर कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 45 साल के थे।

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ और ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इंदर कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 45 साल के थे।

अभिनेता की पहली पत्नी सोनल के पिता राजू करिया ने अमरावती से फोन पर आईएएनएस के साथ इस खबर की पुष्टि की।

करिया ने आईएएनएस को बताया, “यह दिल का दौरा था। यह देर रात करीब दो बजे के आसपास हुआ। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी।”

इंदर ने अंधेरी स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

करिया ने कहा कि अभिनेता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को यारी रोड स्थित शमशान घाट पर शाम चार बजे होगा।

इंदर के परिवार में उनकी पहली पत्नी से खुशी और दूसरी पत्नी पल्लवी हैं।

करिया ने बताया कि अभिनेता कोलकाता के रहने वाले थे, लेकिन जयपुर उनका जन्म हुआ था और उन्होंने करीब 20 फिल्मों में काम किया है।

इंदर ने ‘मासूम’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘तिरछी टोपीवाले’, ‘कुंवारा’, ‘बागी’ और ‘कहीं प्यार न हो जाए’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह फिल्म ‘फटी पड़ी है यार’ की शूटिंग कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493