कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही 2 बार स्थगित

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे का मुद्दा उठाया। ये विधायक बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। सदन में हंगामे के मद्देनजर कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि गुजरात पुलिस ने कांग्रेस विधायकों को अगवा कर उन पर दबाव बनाया कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाए।

इसके विरोध में विपक्षी सांसद सदन के वेल में आ गए। उन्होंने नारेबाजी की कि ‘संविधान की हत्या करना बंद करो’।

उपसभापति पी.जे.कुरियन ने कहा, “मैं इसमें क्या कर सकता हूं?” इसके जवाब में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “आप निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दे सकते हैं।”

कुरियन ने कहा, “निर्वाचन आयोग को अध्यक्ष पद से दिशानिर्देशों की जरूरत नहीं है। वह संवैधानिक रूप से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने आजाद की मांग का विरोध करते हुए कहा, “आप भी सर्वोच्च न्यायालय से दिशानिर्देश के लिए कह सकते हैं।”

सदन में विरोध के मद्देनजर पहले सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए और फिर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493