अभिनेता डैरेन शहलवी का निधन

लॉस एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता व मार्शल आर्टिस्ट डैरेन शहलवी (42) नहीं रहे। वह ‘मोर्टल कॉम्बैट : लेगसी’ व ‘ऐरो’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, डैरेन के प्रतिनिधि के मुताबिक, उनका निधन 14 जनवरी को नींद में हुआ। निधन की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

लेकिन के एक सूत्र ने वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया कि डैरेन की मौत चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा के जरूरत से ज्यादा सेवन की वजह से हुई।

डैरेन ने हाल में ‘पौंड ऑफ फ्लेश’ फिल्म की शूटिंग पूरी की। उन्हें ‘आईपी मैन 2’ (2010), ‘वॉचमैन’ (2009), ‘300’ (2006) व ‘अलोन इन द डार्क’ (2005) फिल्म के लिए भी जाना जाता है।

वर्ष 2011 में ‘मोर्टल कॉम्बैट : लेगसी’ में उन्होंने कैनो की भूमिका निभाई। ‘ऐरो’ में वह अतिथि भूमिका में थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493