ब्राजीलियाई सर्फर की गोली मारकर हत्या

रियो डी जनेरियो, 21 जनवरी (आईएएनएस)। घर के बाहर हुए विवाद के बाद एक पुलिस अधिकारी ने ब्राजील के सर्फर रिकाडरे डोस सांतोस की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने वाला पुलिस अधिकारी घटना के समय ड्यूटी पर नहीं था।

वेबसाइट बीबीसी डॉट कॉम के अनुसार, सोमवार को हुए इस विवाद के बीच 24 वर्षीय रिकाडरे को तीन बार गोली मारी गई।

इसके बाद रिकाडरे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनके चार ऑपरेशन किए गए। डॉक्टर हालांकि उन्हें बचाने में नाकाम रहे और मंगलवार को रिकाडरे का निधन हो गया।

बीबीसी के अनुसार रिकाडरे अपने करियर में कई अंतर्राष्ट्रीय सर्फि ग खिताब जीतने में सफल रहे थे। रिकाडरे ने हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा 2012 में बटोरी जब एक प्रतियोगिता में वह 11 बार के विश्व चैम्पियन केली स्लैटर को बाहर करने में कामयाब रहे।

यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि पुलिस अधिकारी ने किस बात पर नाराज होकर रिकाडरे को गोली मारी।

मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने वाले अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन अभी उस पर आरोप तय नहीं किए गए हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसने खुद को बचाने के लिए गोली चलाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493