अभिनेता दारा सिंह की पत्नी का निधन

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। दिवंगत पहलवान व अभिनेता दारा सिंह की पत्नी सुरजीत कौर रंधावा ने मंगलवार सुबह अपने जीवन की अंतिम सांस ली। वह 72 वर्ष की थीं। वह पिछले नौ साल से कैंसर से जूझ रही थीं।

सुरजीत, दारा सिंह की दूसरी पत्नी और अभिनेता विंदू दारा सिंह की मां थीं।

विंदू के प्रतिनिधि ने बताया कि सुरजीत कौर का अंतिम संस्कार यहां मंगलवार शाम जुहू के एक शवदाह गृह में किया जाएगा।

गौरतलब है कि 2012 में 84 वर्षीय दारा सिंह का निधन हुआ था और सुरजीत के साथ उनके दो बेटे और तीन बेटियां थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493