रंगों से यूं करें बालों और त्वचा की सुरक्षा

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। रंगों का त्योहार होली पूरे देश में गुरुवार को मनाया जाएगा। यूं तो इस त्योहार का हम सभी को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस इंतजार में एक महत्वपूर्ण बात हम सभी को याद रखने की जरूरत है। इस दिन आपको पिचकारी, गुब्बारों तथा गुलाल के प्रयोग से अपने बालों और त्वचा की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि होली के रंगों में भीगने के बाद अक्सर इनका हाल बुरा हो जाता है।

ग्लैम स्टूडियोज की मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सादिया नसीम ने होली के रंगों से बालों और त्वचा की सुरक्षा के कुछ आसान से उपाय बताए हैं। जिन्हें अपनाकर आप भी होली के रंगों का लुत्फ उठाते हुए उनसे सुरक्षित रह सकती हैं।

– इस दिन आपको जितना संभव हो अपना शरीर ढक कर रखना चाहिए। क्योंकि अक्सर नाजुक अंगों पर रंग लगने के बाद उसे हटाते वक्त दर्द और जलन का सामना करना पड़ता है।

– रंग खेलने से पहले बालों को टोपी, पगड़ी, दुपट्टे आदि से ढक लें।

– शरीर और बालों पर अच्छे से तेल लगाएं, क्योंकि तेल लगाने से शरीर पर रंग नहीं चढ़ता, और उसे साफ करना भी आसान होता है। यह हानिकारक रसायनों से त्वचा की रक्षा भी करता है।

– नाखूनों पर पहले ही नेल पॉलिश लगा लें। इससे नाखूनों पर रंग नहीं चढ़ेगा।

– होली खेलने से पहले नाखूनों, कानों और होंठो पर वेसलीन लगा लें।

– रंग लगी त्वचा पर साबुन का इस्तेमाल न करें। रंग हटाने के लिए तरल साबुन और क्लींजर का उपयोग करें। नींबू का उपयोग काफी कारगर हो सकता है।

– पानी में हाइड्रोजन पेरोऑक्साइड और रोसवॉटर मिलाकर हाथों और पैरों को उसमें डाल लें।

– होली खेलने के बाद चेहरे को तुरंत ठंडे पानी से ढुल लें। रंग हटाने के लिए ऑलिव के तेल का प्रयोग करें।

– नहाने के बाद त्वचा को शुष्कता से बचाने के लिए पूरे शरीर में अच्छे से माइस्चराइजर लगाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493