अभिनेता दिलीप की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई

कोच्चि, 17 जुलाई (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने सोमवार को अभिनेता दिलीप की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए गुरुवार का दिन मुकर्रर किया।

याचिका जब न्यायालय के समक्ष आई तो अभियोजन ने इस बात का उल्लेख किया कि इस मामले के अध्ययन के लिए समय की जरूरत है, जिसके बाद न्यायालय ने गुरुवार को इस पर सुनवाई करने का फैसला किया।

इससे पहले शनिवार को निचली अदालत ने अभिनेता की जमानत याचिका खारजि कर दी थी।

अभिनेता दिलीप एक मलयालम अभिनेत्री के अपहरण की साजिश रचने और यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।

वह पिछले सोमवार को गिरफ्तार हुए थे। बाद में उन्हें 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने सोमवार को दो विधायकों, दिलीप के करीबी दोस्त कांग्रेस नेता अनवर सादात और माकपा समर्थित विधायक मुकेश के बयान लिए।

अलुवा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सादात ने कहा, “मुझसे जो भी सवाल पूछे गए, मैंने सभी का जवाब दिया।” दिलीप भी इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इस मामले का मुख्य आरोपी पुलसर सुनी एक साल तक मुकेश का निजी चालक रह चुका है, बाद में उसे हटा दिया गया था।

मुकेश ने कहा, “मुझसे सुनी के बारे में पूछताछ की गई।”

अभिनेत्री के अपहरण की घटना के एक हफ्ते बाद सुनी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493