मुंबई-दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने गुरुवार को गोवा स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। इस दुखद समय में फिल्म इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्तों और साथियों ने दुख जताया और उनके साथ बिताए गए खास पलों को याद किया।
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “एक महान अभिनेता, शानदार व्यक्ति के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। सिनेमा में उनका योगदान और कला के प्रति उनकी मेहनत हमेशा याद रखी जाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।”
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने नाना पाटेकर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। निर्देशक विवेक ने लिखा, “क्या यार नाना। एक रीटेक का भी टाइम नहीं दिया। आपके जैसा कलाकार कभी खत्म नहीं होता।”
अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म क्रांतिवीर की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि यह उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। अभिनेत्री ने लिखा, “फिल्म क्रांतिवीर मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है। आपने इतने सालों तक हमें हंसाया, रुलाया और मनोरंजन दिया, जिसके लिए आपका धन्यवाद। आपने भारतीय सिनेमा में ऐसी विरासत छोड़ी है, जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। दोबारा कोई नाना पाटेकर नहीं बन सकता। ओम शांति।”
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “नाना सर, यह बहुत दुखद खबर है। आपकी गर्मजोशी और मेरा काम देखने के बाद आपका फोन आना या फिर कभी-कभी हालचाल पूछने के लिए फोन करना, हमेशा याद आएगा। आपका हास्य, आपकी सलाह हमेशा मेरे कानों में गूंजेगी और दिल में रहेगी और सिनेमा में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद। आप हमारे लिए एक विरासत छोड़कर गए हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले।”
dharmpath.com dharmpath