अभिनेता वायने रोजर्स नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 1 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी कॉमेडी श्रृंखला ‘एम.ए.एस.एच.’ में कैप्टन ‘ट्रेपर’ जॉन मैकइंटायरे की भूमिका के लिए लोकप्रिय अभिनेता वायने रोजर्स का निमोनिया के कारण 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

वेबसाइट ‘इटीऑनलाइन डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, अलाबामा के रोजर का यहां नए साल की पूर्व संध्या पर निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

उन्हें ‘सिटी ऑफ एंजेलिस’, ‘हाउस कॉल्स’ और ‘मर्डर, शी रोट’ जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है।

टेलीविजन पर काम करने के अलावा रोजर्स फॉक्स न्यूज चैनल शेयर निवेश टेलीविजन कार्यक्रम ‘कैश इन’ के नियमित रूप से पैनल सदस्य थे।

वह शेयर ट्रेडिंग के निवेश कॉरपोरेशन वेन रोजर्स एंड कंपनी के प्रमुख थे।

अभिनेता बनने से पहले, रोजर्स अमेरिकी नौसेना में कार्यरत थे। उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से इतिहास की डिग्री प्राप्त की थी।

अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी एमी और पहली पत्नी मिटजी मैकवोर्टर से पैदा हुए बच्चे बिल और लौरा हैं। इसके अलावा उनके परिवार में चार पोते अलेक्जेंडर, डेनियल, विनियम और एनैस भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493