भारत, चीन की सेनाओं ने औपचारिक सीमा बैठक की

जम्मू, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारत व चीन की सेनाओं ने नववर्ष के मौके पर शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सीमा मुद्दे पर एक बैठक की।

भारतीय सेना के उत्तरी कमान के उधमपुर मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल एस.डी.गोस्वामी ने आईएएनएस से कहा, “नववर्ष (2016) के मौके पर आज (शुक्रवार) यहां सीमा सुरक्षा बलों की एक औपचारिक बैठक (बीपीएम) हुई। भारतीय पक्ष की तरफ से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर विजयंत यादव ने किया, वहीं चीनी पक्ष का नेतृत्व वरिष्ठ कर्नल फान जुन ने किया।”

कर्नल गोस्वामी ने कहा, “यह बैठक सीमा पर कार्यात्मक स्तर पर संबंधों को बनाए रखने व उसमें सुधार लाने की परस्पर इच्छा को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, “दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने स्वतंत्र, अनुकूल व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में एक-दूसरे से बातचीत की। प्रतिनिधिमंडलों ने मौजूदा सौहार्द्रपूर्ण संबंधों को बढ़ाने व एलएसी पर शांति बरकरार रखने की प्रतिबद्धता जताई।”

गोस्वामी ने कहा, “दोनों पक्षों ने एलएसी पर शांति व सौहार्द्र कायम रखने के लिए दोनों देशों की सरकारों के बीच संधियों व करारों को कायम रखने को लेकर आपसी विश्वास के निर्माण पर जोर दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493