अभिनेता विजय पर 5 साल से कर चोरी का आरोप

चेन्नई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार और गुरुवार को तमिल सुपरस्टार विजय के घर छापे मारे और उनकी सम्पत्ति की जांच की।

अधिकारियों की छानबीन से यह खुलासा हुआ है कि विजय ने पिछले पांच सालों से कर की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया।

आयकर अधिकारियों ने अभिनेत्रियों सामंथा रुथ प्रभु और नयनतारा के घरों, कार्यालयों व अन्य संपत्तियों पर भी छापे मारे।

विजय की आगामी फिल्म ‘पुली’ के निर्माताओं के घर भी छापे मारे गए।

आयकर विभाग से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “विजय के साथ सभी कर भुगतान कर रहे थे, लेकिन कर की राशि पूरी नहीं थी। उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपये का कर भुगतान नहीं किया है।”

सूत्र ने कहा, “हमने छापेमारी में दो करोड़ रुपये नकद और दो करोड़ रुपये का सोना बरामद किया।”

सूत्र के अनुसार, सामंथा और नयनतारा ने पिछले दो सालों से कर की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया।

आयकर अधिकारियों ने चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद सहित कुल 30 स्थानों पर छापे मारे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493