जेरूसलम, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल के पश्चिमी तट इलाके में गुरुवार को दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला भी है।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि शुरुआती रपटों के अनुसार, दोनों को दक्षिण-पूर्वी नेबलुस के फिलीस्तीनी गांव बीट फ्यूरिक और इतमार की बस्तियों के करीब गोली मारी गई।
इजरायल की रेड क्रॉस इमरजेंसी सर्विसेज ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से इस बाबत पुष्टि की। उसके मुताबिक, इजरायल के चिकित्सकों ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति और महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गोलाबारी में चार बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं।
इजरायल की सुरक्षा एजेंसियों ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath