अभिनेता, सांसद इनोसेंट कीमोथेरेपी के बाद स्वस्थ

कोच्चि, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। हास्य कलाकार और केरल के चलाकुडी से लोकसभा सांसद इनोसेंट ने शनिवार को कहा कि वह स्वस्थ हैं। उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी।

कोच्चि, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। हास्य कलाकार और केरल के चलाकुडी से लोकसभा सांसद इनोसेंट ने शनिवार को कहा कि वह स्वस्थ हैं। उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी।

इनोसेंट ने कोच्चि के पास संवाददाताओं से कहा, “तीन दिन पहले एक पीईटी स्कैन किया गया और पाया गया कि दिल्ली में हुए इलाज के बाद मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। अब मैं अपने मतदाताओं के बीच में रहूंगा।”

इनोसेंट अगस्त से ही राष्ट्रीय राजधानी में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कीमोथेरेपी करा रहे थे।

इनोसेंट (66) ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2000 से वह मलयालम फिल्म अभिनेताओं की संस्था, एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493