अभिनेत्रियों की ‘बेहतर’ भूमिकाओं से बिपाशा उत्साहित

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में परिवर्तन की सकारात्मक लहर से अभिनेत्री बिपाशा खासा उत्साहित हैं। मनोरंजन-जगत में अभिनेत्रियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

बिपाशा को आखिरी बार करण सिंह ग्रोवर के साथ ‘अलोन’ में देखा गया था। उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से अच्छा बदलाव है। महिला होने के नाते मुझे खुशी है कि फिल्मों में अभिनेत्रियों को बेहतर अवसर और अधिक महत्वपूर्ण किरदार मिल रहे हैं।”

बिपाशा (36) ने 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ के साथ अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “मैं एक दशक से अधिक समय से इस उद्योग में काम कर रही हूं। मुझे लगता है कि इससे अभिनेत्रियों को अधिक अवसर मिलेंगे। यह अद्भुत है। मैं कह सकती हूं कि सबकुछ बेहतर हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493