शान की आवाज मुझसे बेहतर : सोनू

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड पाश्र्व गायक सोनू निगम का मानना है कि शान की आवाज उनसे बेहतर है। उन्होंने आगामी फिल्म ‘बा बा ब्लैक शीप’ शान के सुपर्बिया बैंड की ओर से गीत गाया है।

सोनू ने ट्विटर पर शुक्रवार को लिखा, “शान के लिए गाना एक सम्मान है। शान की आवाज मुझसे बेहतर है। यह गीत फिल्म ‘बा बा ब्लैक शीप’ के लिए उनके सुपर्बिया द्वारा बनाया गया है।”

शान और सोनू दोनों पिछले कुछ दशकों से भारतीय संगीत उद्योग का हिस्सा रहे हैं। उन्हें उनके मधुर और रोमांटिक गीतों के लिए जाना जाता है।

विश्वास पांड्या द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बा बा ब्लैक शीप’ में मनीष पॉल, अनुपम खेर और अन्नू कपूर जैसे सितारे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493