‘अभियुम अनुवुम’ साहसिक और अलग तरह की फिल्म है : विजयलक्ष्मी

चेन्नई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार बी.आर. विजयलक्ष्मी का कहना है कि उनकी आगामी तमिल-मलयालम फिल्म ‘अभियुम अनुवुम’ साहसिक और अलग तरह की फिल्म है। इसमें टोविनो थॉमस और पिया बाजपेयी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विजयलक्ष्मी ने आईएएनएस से कहा, “‘अभियुम अनुवुम’ नई और कभी न देखी गई प्रेम कहानी है। यह बयान घिसा-पिटा लग सकता है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक फिल्म देखने के बाद मेरे विचार का समर्थन करेंगे। यह साहसिक और अलग तरह की फिल्म है।”

इसके साथ तमिल फिल्मों में मलयालम स्टार टोविनो थॉमस की शुरुआत है।

उन्होंने कहा, “यह फिल्म एक अलग परिप्रेक्ष्य से प्यार की अवधारणा से संबंधित है।”

फिल्म की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में व्यस्त है।

‘अभियुम अनुवुम’ में सुहासिनी मणिरत्नम, प्रभु, रोहिणी, मनोबाला, धीप रामानुजम जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

मशहूर फिल्मकार संतोष सिवान द्वारा सह-निर्मित फिल्म यूडले फिल्म्स द्वारा निर्मित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493