पणजी, 28 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा की दो विधानसभा सीटों पणजी और वालपोई पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई।
पणजी उपचुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का मुकाबला कांग्रेस के गिरिश चोडंकर और गोवा सुरक्षा मंच के आनंद शिरोडकर से है।
वालपोई सीट पर मुकाबलास्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे और कांग्रेसके रॉय नाइक के बीच है।
मतदान अधिकारियों का कहना है कि मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे तक खत्म हो सकती है। इसके बाद विजेताओं के नाम का ऐलान होगा।
गोवा में दो सीटों पर 23 अगस्त को हुए उपचुनाव में लगभग 75 फीसदी मतदान हुआ था। पणजी सीट पर 22,196 और वालपोई सीट पर 28,868 मत पड़े थे।
मार्च 2017 में केंद्र में रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य की राजनीति में पर्रिकर वापस लौट आए थे, जिसके बाद इस सीट से भाजपा के विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिंकर ने इस्तीफा दे दिया था, जिस वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी बन पड़ा था।
वालपोई सीट पर कांग्रेस के विधायक राणे ने इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ।
dharmpath.com dharmpath