अभिषेक जावकर की अगली फिल्म ‘नॉट ए प्रॉस्टीट्यूट’

मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘मिसिंग ऑन ए वीकेंड’ के साथ निर्देशन क्षेत्र में कदम रख चुके फिल्मकार अभिषेक जावकर ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म का शीर्षक ‘नॉट ए प्रॉस्टीट्यूट’ है।

मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘मिसिंग ऑन ए वीकेंड’ के साथ निर्देशन क्षेत्र में कदम रख चुके फिल्मकार अभिषेक जावकर ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म का शीर्षक ‘नॉट ए प्रॉस्टीट्यूट’ है।

हालांकि, अभी यह नाम अस्थाई है।

अभिषेक ने बताया कि यह फिल्म अनुरक्षण उद्योग पर आधारित है।

उन्होंने कहा, “यह फिल्म देह व्यापार पर आधारित है। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो देह व्यापार में लिप्त है। उसे इस बात का चुनाव करना है कि उसके लिए क्या अच्छा और क्या बुरा है।”

जावकर ने आईएएनएस को बताया, “यहां कुछ विकल्प है, जहां वह फैसला करती है कि उसे अपनी जिंदगी कैसे बितानी है। विकल्प उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।”

इस महिला केंद्रित फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होगी और यह 2017 में रिलीज होगी।

निर्देशक का कहना है कि उन्हें फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए बेहतरीन अभिनेत्री की तलाश है।

निर्देशक ने बताया, “मैं मुख्य भूमिका के लिए ए लिस्ट अभिनेत्री की तलाश कर रही हूं। क्योंकि वह ही इस किरदार के साथ पूर्ण न्याय कर पाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493