सेरेना के कोच ने फ्रांस में खोला टेनिस स्कूल

नीस (फ्रांस), 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स के कोच पैट्रिक माउराटोग्लो ने सोफिया-एंटीपोलिस में अपनी टेनिस अकादमी शुरू की है जिसका उन्होंने आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, माउराटोग्लो टेनिस अकादमी 12 हेक्टर में फ्रांस रिविएरा में बनाई गई है। इसको बनाने में कुल दो वर्षो का समय लगा।

इस अकादमी में एक साल में कुल तीन हजार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता है। यह अकादमी अत्यधुनिक खेल संसाधनों, मेडिकल सेंटर और चार सितारा होटल से युक्त है।

सोमवार को हुए उद्घाटन में सेरेना के अलावा विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के अलावा 1,200 मेहमान भी मौजूद थे।

माउराटोग्लो ने सेरेना को 2012 से प्रशिक्षण देना शुरू किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493