अभिषेक ने बॉस्को-सीजर को दी थी नाम बदलने का सलाह

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता अभिषक बच्चन ने यह खुलासा किया कि उन्होंने कोरियोग्राफर बॉस्को-सीजर को अपना नाम बदलकर भास्कर-श्रीधर रखने की सलाह दी थी, क्योंकि उनका नाम याद करना थोड़ा मुश्किल था।

अभिषेक ने रियलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ में इस बात का खुलासा किया, जहां बोस्को मार्टिस बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और कोरियोग्राफर टेरेंस लीयूस के साथ निर्णायक दल के सदस्य हैं।

शो पर पहुंचे अभिषेक ने कहा, “जब मैं पहली बार बॉस्को-सीजर से मिला तब मैं 2003 में ‘शरारत’ की शूटिंग कर रहा था, जिसमें दोनों ने हमारी फिल्म के लिए कोरियोग्राफी की थी।”

उन्होंने बताया, “उस समय ज्यादा लोग नहीं जानते थे कि बॉस्को और सीजर कौन हैं। तब मैंने उन्हें कहा था कि उनका नाम याद रखना मुश्किल है और इस तरह के नाम बॉलीवुड में नहीं चलते, इसलिए मैंने बॉस्को-सीजर को भास्कर-श्रीधर बोलना शुरू कर दिया।”

‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ का प्रसारण ‘एंडटीवी’ टेलीविजन पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493