अभिषेक बजाज ‘बिट्टी बिजनेसवाली’ के लिए तैयार

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बजाज आगामी शो ‘बिट्टी बिजनेसवाली’ में किरदार निभाने के लिए तैयार हो गए हैं।

एंडटीवी पर प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक एक लड़की के वित्तीय स्वतंत्रता के साथ आत्मसम्मान अर्जित करने की कहानी बयां करता है। अभिषेक बजाज इसमें माही नामक एक ठेकेदार के तौर पर दिखाई देंगे।

अभिषेक ने आईएएनएस से कहा, “‘बिट्टी बिजनेसवाली’ का हिस्सा बनने का मौका मिलना अद्भुत है। यह एक ऐसी कहानी है, जो सबको बताने की जरूरत है। इसे हमारे देश के प्रत्येक पुरुष और महिला को सुनना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “इसका मकसद भारत की महिला सशक्तिकरण और वित्तीय स्वतंत्रता को लेकर सोच में बदलाव को उभारना है। जिस टीम के साथ मैं काम कर रहा हूं, वह बहुत ही अच्छी है और मैं शो की धारणा पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

अभिनेता ने पिछले साल आकांक्षा जिंदल के साथ सात फेरे लिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493