हरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ , 17 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के सोनीपत जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक क्रिकेट कोच की गोल मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने मंगलवार कहा कि घटना उस समय की है जब कोच सुमित बधवार खड़खोडा कस्बे के एक सरकारी स्कूल से बाहर आ रहे थे, तभी मोटर साइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें पास से गोली मार दी और वे भाग गए।

पुलिस ने बताया कि कोच बधवार को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह रोहतक जिले के सुनारियन गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने हत्या के पीछे कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरु कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493