अरुणोदय सिंह गायन का सफर शुरू करने ्रके लिए तैयार

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अरुणोदय सिंह गायन में अपना सफर शुरू करने के लिए तैयार हैं। सिंह म्यूजिकल शो ‘साउंड ऑफ म्यूजिक’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

अभिनेता अपने कौशल को निखारने के लिए मारियन्ने की सहायता और देखरेख में लाइव गाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

अरुणोदय ने एक बयान में कहा, “जहां जरूरत होती है, वह मेरी आवाज का प्रयोग करती हैं। मुझे लगता है कि मैं आवाज का उतार-चढ़ाव सही से कर लेता हूं। हालांकि जब मैंने शुरू किया था तो मेरी आवाज ऐसी थी कि जैसे मैं पत्थर मार रहा हूं।”

वह म्यूजिकल शो में कैप्टन वोन ट्रैप के किरदार में दिखाई देंगे। इस शो का निर्माण थिएटर दिग्गज राएल पदमसी द्वारा किया गया है। यह मुंबई के रॉयल ओपरा हाउस में शुक्रवार को दूसरी बार प्रदर्शित किया जाएगा।

अभिनेत्री मेहर मिस्त्री इस म्यूजिकल में मुख्य महिला किरदार के तौर पर दिखाई देंगी। यह म्यूजिकल शो 1965 की फिल्म ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ से प्रेरित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493