अभी तक खुद को पर्दे पर देखना सौभाग्य की बात : अमिताभ

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन 74 साल के होने के बावजूद रुपहले पर्दे पर सक्रिय हैं। अमिताभ का कहना है कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें अभी तक काम मिल रहे हैं।

अमिताभ फिलहाल ‘102 नॉट आउट’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के 102 वर्षीय पिता का किरदार निभा रहे हैं।

अमिताभ ने बुधवार को ट्विटर पर हालिया फिल्मों में निभाए अपने किरदारों का एक कोलाज पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, “अब तक खुद को पर्दे पर काम करता देख पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात। ‘शमिताभ’, ‘पीकू’, ‘वजीर’, ‘टीई3एन’, ‘पिंक’, ‘सरकार 3’ और ‘102 नॉट आउट’।”

‘102 नॉट आउट’ फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493