ऑरलैंडो ब्लूम ने नौकरानी से मांगी माफी

लॉस एंजेलिस, 24 मई (आईएएनएस)। अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम ने कथित तौर पर नौकरानी विवियाना रोज से माफी मांगी है।

ऑरलैंडो से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

सूत्र के मुताबिक, ब्लूम ने रोज के साथ यौन संबंध बनाएं, जिसके कारण उसे चिल्ट्रन फायरहाउस की नौकरी से निकाल दिया गया।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उसे नौकरी से निकाले जाने से ब्लूम चिंतित थे और उसका हाल जानने के लिए उन्होंने उसे फोन किया और घटना के लिए माफी मांगी।

यह खुलासा करते हुए कि दोनों के पास एक-दूसरे का नंबर नहीं था, सूत्र ने कहा कि ऑरलैंडो ने लंदन के चिल्ट्रन फायरहाउस से उसका नंबर लिया और हालचाल जानने के लिए फोन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493