अभी भी एक संघर्षरत अभिनेता हूं : आर माधवन

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी चर्चित फिल्मों के अभिनेता आर. माधवन का कहना है कि वह अभी भी एक संघर्षरत अभिनेता हैं।

माधवन ने हाल में अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई। ट्विटर पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देते हुए उन्हें दिग्गज अभिनेता कहा था।

इसके जवाब में 46 वर्षीय अभिनेता ने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया, शुभकामनाएं दीं और लिखा, “मैं कोई दिग्गज नही हूं भाई, अभी भी एक संघर्षरत अभिनेता हूं..सच में।”

माधवन इस समय अपनी पत्नी सरिता के साथ हिमालय की वादियों में शादी की सालगिरह मना रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों 25 साल से साथ हैं, इसमें 17 साल उनकी शादी के हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493